भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन देने के लिए पहुंचे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन

भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन देने के लिए पहुंचे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,

लक्सर। क्षेत्र में स्थित कैवेंडिश कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हुए है।तीन वर्षीय एग्रीमेंट को लेकर कर्मचारी व कंपनी प्रशासन के बीच मामला उलझा हुआ है। कंपनी प्रशासन ने कुछ लोगों के साथ मिलकर 56 सो रुपए पर एग्रीमेंट साइन कर दिया।
जबकि 80 परसेंट कर्मचारियों की मांग ₹11000 है। इस बात को लेकर कंपनी के 80% कर्मचारी धरने पर बैठ गए। जब मामला हल नहीं हो पाया तो इन कर्मचारियों को मजबूर धरने बैठना पड़ा लेकिन जब धरना पर बैठे लंबा समय हो गया और कोई हल नहीं निकला अब मजबूर होकर इन कर्मचारियों को भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया भूख हड़ताल का आज पांचवे दिन भी रविवार को खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भूख हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों से मिलने पहुंचे।
इस दौरान चैंपियन ने कहा कि अगर कंपनी प्रशासन सोचता है।कि वह इन लोगों के साथ धोखाधड़ी कर सकता है।तो वह उसकी भूल है ऐसा नही होने दिया जाएगा इस मामले को पहले सीएम दरबार में उठाया जाएगा।अगर वहां भी बात नहीं बनी तो न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कंपनी प्रशासन सोच रहा है।कि गेट बंद कर के किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा।तो वह उसकी भूल है जेसीबी मंगवा कर गेट को 1 मिनट में खुलवा दिया जाएगा।खानपुर विधायक होने के नाते मे अपने इन मजदूर भाइयों के साथ हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।