मंत्री मदन कौशिक ने “रन फॉर योगा” को दिखाई हरी झंडी। देवपुरा चौक से चंद्राचार्य चौक तक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।

 मंत्री मदन कौशिक ने “रन फॉर योगा” को दिखाई हरी झंडी।

देवपुरा चौक से चंद्राचार्य चौक तक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित “रन फॉर योगा” कार्यक्रम देवपुरा चौक से चंद्राचार्य चौक तक उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचायाकार्यक्रम का शुभारम्भ आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रो. अनूप गक्कड़ तथा आचार्य रजनीश योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रो. अनूप गक्कड़, गुरुकुल परिसर निदेशक प्रो. गिरिराज गर्ग, आचार्य रजनीश योगी, प्रो. संजय त्रिपाठी, प्रो. संजय सिंह, प्रो. सुरेश चौबे, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ. स्वास्तिक सुरेश तथा अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अतुल सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

योग स्वस्थ एवं विकसित भारत की आधारशिला : मदन कौशिक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है और करोड़ों लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि “रन फॉर योगा” जैसे आयोजन युवाओं और समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : विकास तिवारी

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश देते हैं तथा हरिद्वार की पावन भूमि से योग के प्रसार को नई गति मिलती है।

कार्यक्रम में ऋषिकुल राजकीय                             आयुर्वैदिक फार्मेसी हरिद्वार के अधीक्षक डॉ. अशोक तिवारी, प्रबंधक डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. विकास जैन, नवीन थपलियाल सहित विभिन्न राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी, योग अनुदेशक, पंचकर्म सहायक तथा छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में भाग लेकर “योग अपनाएं, स्वास्थ्य पाएं” का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन चंद्राचार्य चौक पर किया गया, जहां प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन जनपद में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।