मगरमच्छ मिलने से लोगों में मचा हड़कंप,

मगरमच्छ मिलने से लोगों में मचा हड़कंप,

लक्सर। क्षेत्र के मलकपुर गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर आ गया जिससे लोगों में दहशत हो गई वन रेंज अधिकारी गौरव कुमार अग्रवाल ने बताया की मलकपुर गांव के पास पुल के ऊपर एक ट्रैक्टर बुग्गी खड़ी हुई थी अचानक ही एक बहुत बड़ा मगरमच्छ आ गया जो ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठ गया जिससे आने जाने वाले लोगों में हड़कम्प मच गया। गनीमत रही की विशालकाय मगरमच्छ के चंगुल में कोई नहीं आया वरना इस तरह के मगरमच्छ से बड़ी घटना भी हो सकती थी उन्होंने यह भी कहा कि बरसात होने के कारण जंगली जीव जंतु बाहर निकल आते हैं और कभी-कभी किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे देते हैं इसीलिए सभी लोगों को जंगल में जाते वक्त मुस्तैदी से रहना चाहिए जिससे कोई जीव जंतु उन्हें भारी नुकसान न पहुंचा सके उन्होंने यह भी कहा कि इस बरसात में ना जाने इतने मगरमच्छ कहां से आ गए इसीलिए सभी को जंगल के जीव जंतु से बच कर रहना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं भी इस तरह के खतरनाक जीव जंतु किसी को दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को दे जिससे वक्त रहते हुए उसको पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी