महामहिम राज्यपाल, उत्तराखण्ड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को सपरिवार हरकीपैड़ी में मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा की सांध्यकालीन आरती में शामिल हुये। उन्होंने मां गंगा से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

हरिद्वार: महामहिम राज्यपाल, उत्तराखण्ड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को सपरिवार हरकीपैड़ी में मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा की सांध्यकालीन आरती में शामिल हुये। उन्होंने मां गंगा से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

इस मौके पर महामहिम राज्यपाल को गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा तथा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने अंगवस्त्रम एवं गंगाजलि भेंट की।
हरकीपैड़ी परिसर पहुंचने पर महामहिम राज्यपाल का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री