महिला को मुर्गा बनाकर प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल ओर कड़कती धूप में पीट पर ईंट रखकर तड़पाया,पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई इंसाफ की गुहार,देखे पूरी खबर आखिर कहा है मामला,

महिला को मुर्गा बनाकर प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल ओर कड़कती धूप में पीट पर ईंट रखकर तड़पाया,पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई इंसाफ की गुहार,देखे पूरी खबर आखिर कहा है मामला,

एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दहेज़ की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। इतना ही नहीं इसके बाद उसे मुर्गा बनाकर धुप में बिठा दिया और उसके पीठ पर ईंट रख दी।

दरअसल, ये पूरा मामला उत्तरप्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी।

इसके साथ ही उसे तेज धुप में मुर्गा बनाकर उसके पीठ पर ईंट रख दी। पीड़िता ने SSP ऑफिस में शिकायती पत्र लिखकर दिया इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकरी के अनुसार, महिला की शादी को 4 साल हो चुके हैं। महिला का आरोप है कि पति ने शादी में मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने के कारण उसके साथ कुकर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 8 जुलाई 2018 को हुई थी। उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर शादी कराई थी।

कुछ समय बाद उसके पति और ससुराल वालों ने एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे।

शुरुआत में महिला ने ससुराल वालों की मारपीट की शिकायत पति से की तो उसने उसके साथ कुकर्म किया। महिला का आरोप है कि पति लगातार उसके साथ कुकर्म करता था और उसके रोने और दर्द से चीखने पर खुश होता था।

इन सबके बावजूद भी पति का दिल नहीं भरा तो पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। घटना के दूसरे दिन महिला को ससुराल वालों ने ये कहते हुए घर से निकाल दिया कि अपने मायके से एक लाख रुपए लेकर आ तब तुझे यहां रहने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।