मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग की बैठक लेते हुए राज्य में अधिक बिजली कटौती पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जल्द से जल्द बिजली संकट की समस्या का समाधान ढूंढा जाए,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग की बैठक लेते हुए राज्य में अधिक बिजली कटौती पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जल्द से जल्द बिजली संकट की समस्या का समाधान ढूंढा जाए,

मुख्यमंत्री धामी ने सचिव ऊर्जा, UPCL, PITCUL और UJVNL के अधिकारियों को बिजली संकट का शीघ्र समाधान कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधूरी तैयारी के साथ बैठक में न आएं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊर्जा एवं पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। प्रदेश का विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों से बिजली चोरी की शिकायतें आ रही हैं, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। जो समस्याएं आ रही हैं, उनका उचित समाधान निकाला जाए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री