मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सीसीआर पहुॅचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सीसीआर पहुॅचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिग तथा पर्यावण असंतुलन को रोकने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बताया कि वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान  समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीसीआर के पास गंगा घाट पहुॅचकर सफाई एवं स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते हुए स्वंय झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सन्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि कचरे को एक नियत स्थान पर ही एकत्रित करें। अपने गांव- शहर को स्वच्छ बनाने में सभी लोग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, क्योंकि स्वच्छता से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा बीमारियों के फैलने की संभावना भी नहीं रहती है। 

विभिन्न राज्यों से आये श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अचानक अपने बीच पाकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाये तथा जमकर सेल्फी लीं। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शालीनता, विनम्रता व सादगी की तारीफ की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाहरी राज्यों से पहुॅचे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद करते हुए यातायात, रूकने, खान-पान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए देवभूमि तथा व्यवस्थाओं को अच्छा बताया।

इस दौरान सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, ममता राकेश, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जेसल, अनीता , पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उपाध्यक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनय रोहेला, दर्जा राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, सुनील सैनी,  श्यामवीर सैनी, जयपाल सिंह चौहान, देशराज कर्णवाल, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मधु सिंह, महामंत्री बीजेपी आशु चौधरी, व्यापार मण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव नेयर, महानगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील सेठी, मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम्, मण्डलायुक्त विनय शंकर पाण्डे, सचिव डॉ.पंकज कुमार पाण्डे, धीराज सिंह गर्ब्याल, युगल किशोर पन्त, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।