मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में अधिकारियों के साथ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में अधिकारियों के साथ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की। 

इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति एवं केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान अधिकारियों को 30 सितम्बर तक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने एवं नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मानसून के बाद केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, इसके दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु प्रशासन को निर्देशित किया। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुगम बनाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धनसिंह रावत,रुद्रप्रयाग से विधायक भारत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती आशा नौटियाल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट  सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।