मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में चलाये गये संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के लिए जनपद को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में चलाये गये संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के लिए जनपद को सम्मानित किया गया।

 देहरादून में नीति आयोग द्वारा राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह मुख्य सेवक सदन/मुख्यमंत्री कार्यालय, देहरादून में आयोजित किया गया  जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान समारोह के दौरान हरिद्वार जनपद द्वारा आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम मे किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा0 ललित नारायण मिश्रा को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद हरिद्वार द्वारा नीति आयोग के कार्यक्रमों में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जिले की टीम की प्रशंसा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा नीति आयोग के कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया है। जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी आर0 के0 सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर यादव, अपर जिला सांख्यकीय अधिकारी सुभाष सिंह शाक्य,खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल,चिकित्साधिकारी डा0 कोमल,खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार,निम्मी राणा,अवतारी सती, राजकुमार, जयवीर कौशल आदि को भी सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।