मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय शिविर में ₹218 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय शिविर में ₹218 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

राजकीय महाविद्यालय बर्निगाड़ का शुभारंभ किया। ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देने और स्थानीय नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं युवा शक्ति द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं।

हमारी सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा सेतु जैसे अभियानों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहा, लेकिन आज हमारी सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सुदूरवर्ती और सीमांत क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंच रही है।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान,सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।