मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर राज्य आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर राज्य आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील दृष्टिकोण और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड को पृथक राज्य का स्वरूप प्राप्त हुआ। पिछले 26 वर्षों में हमारे राज्य ने अनेक चुनौतियों और संभावनाओं के बीच अपनी एक विशिष्ट विकास यात्रा तय की है। आज उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना, प्राकृतिक संपदा और मानवीय सामर्थ्य के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है। 

आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार विकास और विरासत के समन्वय के साथ प्रदेश की अंतर्निहित क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है। हमारा प्रयास है कि विकास की धारा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, युवाओं को अवसरों का विस्तार मिले, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने, किसान समृद्ध हों और सीमांत क्षेत्रों में विकास एवं आजीविका के नए आयाम स्थापित हों।

हमारा संकल्प केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि ऐसा उत्तराखण्ड निर्मित करना है जो आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से समावेशी, पर्यावरण की दृष्टि से संतुलित और सांस्कृतिक रूप से अपनी जड़ों से जुड़ा हो। 

पूर्ण विश्वास है कि प्रदेशवासियों की सामूहिक शक्ति, जनसहभागिता और अटूट संकल्प से हम राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विकसित उत्तराखण्ड का निर्माण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री