मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड को विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए की मुलाकात।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, देश के दुश्मनों की हर साजिश को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नाकाम कर युवाशक्ति, मातृशक्ति व वरिष्ठजनों के सपनों को साकार करने वाले, सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, परंपरा एवं स्थानीय उत्पादों की अनूठी पहचान मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा एवं लाल चावल तथा हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती माँ गंगा की प्रतिकृति सादर भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड को विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए की मुलाकात।



