सिडकुल में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 45 भारी वाहनों के की चालानी कार्यवाही। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशों पर अवैध पार्किंग की शिकायतों पर की बड़ी कार्यवाही।

सिडकुल में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 45 भारी वाहनों के की चालानी कार्यवाही।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशों पर अवैध पार्किंग की शिकायतों पर की बड़ी कार्यवाही।

आरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा द्वारा संयुक्त रूप से सिडकुल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर बेतरतीब खड़े होकर यातायात बाधित करने वाले 45 भारी वाहनों के चालान किए गए तथा उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई।

सिडकुल क्षेत्र में भारी वाहनों एवं आमजन की निरंतर आवाजाही के बीच अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। आम नागरिकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों एवं स्वामियों को निर्धारित अथवा अधिकृत पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि उल्लंघन की पुनरावृत्ति रोकने एवं प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चालान के साथ ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की गई है। ब्लैकलिस्ट प्रविष्टि प्रभावी रहने पर वाहन की फिटनेस एवं अन्य विभागीय सेवाएं लागू नियमों और पोर्टल व्यवस्था के अनुसार प्रभावित हो सकती हैं।

परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्टरों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से वाहनों की समुचित पार्किंग सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोबारा उल्लंघन पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
सिडकुल में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 45 भारी वाहनों के की चालानी कार्यवाही। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशों पर अवैध पार्किंग की शिकायतों पर की बड़ी कार्यवाही।
1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड को विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए की मुलाकात।
1 Minute
Uncategorized
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया हरिद्वार स्थित 68 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जगजीतपुर एसटीपी की कार्यप्रणाली को समझा, जल संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता के महत्व की ली जानकारी।
0 Minutes
Uncategorized
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य प्रथम बार पहुंचे हरिद्वार। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने किया भव्य स्वागत