मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं एवं भोजनमाताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
आंगनबाड़ी बहनें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के प्रारंभिक विकास के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव समाज के लिए अमूल्य है।
हमारी सरकार के लिए आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान और उनका आर्थिक सशक्तिकरण केवल एक दायित्व नहीं बल्कि संवेदनशीलता और कृतज्ञता का विषय भी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट।

