मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित जमालपुर कलां पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण।

 मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित जमालपुर कलां पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण।

 उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि योजनान्तर्गत गुणवत्तायुक्त पेयजल की आपूर्ति की जाये, पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति एवं लाइन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे तत्काल दूर करने के लिए टीम तैनात की जाये तथा टीम का सम्पर्क नम्बर भी सार्वजनिक किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी पम्प हाउस की पेयजल गुणवत्ता का तुलनात्मक चार्ट उपलब्ध कराया जाये। इन निर्मित पेयजल टैंकों से पानी की आपूर्ति के बारे में ग्राम वासियों तथा ग्राम प्रधान से जानकारी भी ली गयी, गांव वासियों और ग्राम प्रधान ने बताया कि कहीं कोई परेशानी नहीं है पाइपलाइन में कोई दिक्कत या समस्या नहीं है अगर कहीं भी कोई लीकेज होती है ती उसको तुरंत ठीक कर दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी  ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप पेयजल योजना के डब्ल्यूटीपी, इंटेकवेल , सीडब्ल्यूआर, क्लियर वाटर राइजिंगमेन, वितरण प्रणाली, हाउस कनेक्शन और जमालपुर कला के पूर्ण ले-आउट आदि की समीक्षा की ।

मुख्य विकास अधिकारी  ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि जो पुरानी योजनाएं हैं उसका रखरखाव और ऑपरेटर जल संस्थान देख रहा है और जो नई योजनाएं बनाई गई है उसको सम्बन्धित कार्यदायी संस्था देख रही है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि योजनान्तर्गत अंशदान राशि वसूलने की कार्यवाही की  जाये। 

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने बताया की 500 तथा 4500 किलो लीटर क्षमता के दो टैंक बनाये गये हैं जिनसे 5 हजार परिवारों को कवर किया गया है। 

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिविल राजेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता ईएनएम चारु अग्रवाल, एई भूपेंद्र सिंह फर्स्वाण, कांट्रेक्टर सौरभ गोयल, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, पीवीडीओ इंदु बाला, वार्ड मेंबर शाहनवाज शाह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।