मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।  उत्तराखण्ड में 15 सितंबर की जगह 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक। 

उत्तराखण्ड में 15 सितंबर की जगह 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अंतिम चरण में है तथा मतदाता सूची का जो अंतिम प्रकाशन पूर्व में 15 सितंबर को होना था, उसकी तिथि बढ़ाकर अब 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

बैठक के दौरान उन्होंने फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण (डिस्पोजल) के संबंध में विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की। 

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, जिसके  परिणामस्वरूप यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शेष कार्य को भी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जायेगा।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जा रहा है।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, बालेश्वर सिंह (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार), सतीश कुमार दुबे कांग्रेस, कैलाश प्रधान प्रदेश सचिव कांग्रेस,राजीव गर्ग सीपीआई (एम), राजेंद्र चौधरी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।