मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड रुड़की में औचक निरक्षण के दौरान ली समीक्षा बैठक।

 मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड रुड़की में औचक निरक्षण के दौरान ली समीक्षा बैठक।

समीक्षा बैठक के समय निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश परियोजना निदेशक के०एन० तिवारी खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती सुमन कुटियाल दत्ताल, सहायक विकास अधिकारी (पं०) बनेश कुमार, सहायक खण्ड विकास अधिकारी मनोज कोठारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या शर्मा, लेखाकार प्रथम हरीश गर्ग, लेखाकार द्वितीय मुनेश चौहान, प्रधान सहायक फरीद अहमद, समस्त कार्यालय एव फील्ड स्टॉफ उपस्थित रहा।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त स्टॉफ से परिचय प्राप्त किया गया तत्पश्चात विभागवार विस्तृत समीक्षा की गयी

 पंचायत राज विभाग की समीक्षा मे विकास खण्ड में कार्यरत ब्लॉक कोर्डिनेटर / डाटा एण्ट्री आपरेटर की नियुक्ति के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी जिसमे मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रत्येक ब्लॉक कोर्डिनेटर को न्याय पंचायतो का समान रूप में कार्यभार प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ग्राम पंचायतो मे वित्तीय वर्ष 2024-25 मे आवंटित धनराशि से कराये गये कार्यों की प्रकृति के विषय मे समीक्षा की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गयी समीक्षा में पाया गया कि विकास खण्ड मे गतवर्षी 2016-17 से 2023-24 मे आवंटित्त प्रधानमंत्री आवास आतिथि तक अपूर्ण है जिनको समय से पूर्ण करने हेतू निर्देशित किया गया। मेरा गाँव मेरी सडक योजना के अर्न्तगत ग्राम विकास अधिकारी वार समीक्षा की गयी समीक्षा मे अपूर्ण सडक निर्माण को माह नवम्बर के अन्तिम सप्ताह तक पूर्ण करने का आश्वासन ग्राम

विकास अधिकारीयो द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदया को दिया गया तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा कार्य की गुणवत्ता के विषय मे निर्देशित किया गया। तथा सम्बंधित कनिष्ठ अभियन्ता मनरेगा को प्रतिदिन साईट विजिट करने हेतू भी निर्देशित किया गया। मनरेगा- मनरेगा से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा में मनरेगा के द्वारा कार्यों की प्रगति के बारे मे उप कार्यकम अधिकारी मनरेगा द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। तथा अवशेष अपूर्ण कार्यों हेतू मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया।

संचालित स्वयं सहायता समूह की प्रगति के विषय मुख्य विकास अधिकारी महोदया को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। 6. रिफ मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा समीक्षा मे ग्राम पंचायत स्तर पर कलेक्शन सेंटर

हेतू भूमि का चयन कर अतिशीघ्र मुख्यालय को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। विकास खण्ड परिसर मे अवस्थित कैन्टिन का मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाये गये उत्पादो का अवलोकन किया गया। जिसमे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संतोष प्रकट किया गया। विकास खण्ड परिसर मे अवस्थित पशुपालन केन्द्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रथक भूमि हेतु कार्यालय में अनुरोध पत्र प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। विकास खण्ड परिसर मे अवस्थित लाइब्रेरी केन्द्र को और अधिक सुदृढ करने हेतु निर्देशित् किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री