मुख्य सचिव डॉ0 एसएस सन्धु की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डेंगू के प्रभावकारी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से किया।

हरिद्वार। मुख्य सचिव डॉ0 एसएस सन्धु की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डेंगू के प्रभावकारी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से किया।

बैठक में वीडियो कांफेंरसिंग के माध्यम से डेंगू के फैलने के कारण,उसके बचाव व रोकथाम के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत प्रकाश डाला गया। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुये डेंगू के बचाव व रोकथाम में अपना पूरा सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये।
मुख्य सचिव ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिये जन-जागरूकता बहुत आवश्यक है। इसलिये सोशल मीडिया सहित प्रचार-प्रसार के जितने भी साधन हैं, उनका पूरा उपयोग किया जाये।
बैठक में वीडियो कांफेंरसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने डेंगू के बचाव व रोकथाम के लिये महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।