संजय लांबा हरिद्वार । मृतक इस्तकार की हत्या ने लिया नया मोड़ गांव के ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में एसएसपी कार्यालय का घेराव कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।

संजय लांबा हरिद्वार । मृतक इस्तकार की हत्या ने लिया नया मोड़ गांव के ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में एसएसपी कार्यालय का घेराव कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।

पथरी। थाना क्षेत्र के गांव इक्कड़ खुर्द में बीते दिनों इस्तकार पुत्र अब्बास निवासी एकड़ खुर्द थाना पथरी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी जिसके चलते हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक हत्या आरोपी हुसैन पुत्र फारुख निवासी एकड़ खुर्द थाना पथरी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया था लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि एक अकेला आदमी दूसरे अकेले आदमी को नहीं मार सकता इस घटना में और भी अभियुक्तों की शंका जताते हुए एसएसपी हरिद्वार डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत को रोशनाबाद कार्यालय पर जाकर एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में पथरी पुलिस पर सही जांच न करने का आरोप लगाते हुवे जिसमे दो और अभियुक्तो के नाम सामने आए और इस मामले में गवाहों ने भी अपने शपत पत्र दाखिल किए और ग्रामीणों ने इस मामले को दूसरे थाने में जांच कराने की मांग की ग्रामीणों का कहना है कि इस केस की सही जांच कर और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की ।

वही हरिद्वार एसएसपी डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस्तकार की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया गया है अगर ग्रामीणों को किसी प्रकार का कोई संदेह है तो उस पर भी प्रमुखता से जांच की जाएगी और हर एक कड़ी को जोड़ते हुए सही जांच कर कार्यवाही की जाएगी अगर फिर भी इस कड़ी से कोई आरोपी पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।