मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना है इस मौके पर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती व श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने लोगो को किया जागरूक

 मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना है इस मौके पर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती व श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने लोगो को किया जागरूक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनीता भारती ने शिरकत की और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विशेष अतिथि नितेश शर्मा (थानाध्यक्ष, श्यामपुर) ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचने और स्वच्छ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नीम, कपूर और हारसिंगार जैसे औषधीय वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ औषधीय पौधों के महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार ने औषधीय वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण का अहम कदम बताया।

इस कार्यक्रम के आयोजक गौतम सिंह (अध्यक्ष, लालढांग मेडिकल एसोसिएशन) और उपाध्यक्ष श्रेष्ठ कुमार चौहान ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति अपने प्रयासों को जारी रखने का वचन दिया। कार्यक्रम में सीमा चौहान  सुरेंद्र रावत शालिनी सुलेन्द्र सैनी आदि भी मौजूद रहे 

यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री