यातायात पुलिस और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, दि नेशनल हेल्पिंग हैंड ने संयुक्त रूप से ग्राम सलेमपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कोहरे के दौरान रिफ्लेक्टर का प्रयोग व वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

यातायात पुलिस और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, दि नेशनल हेल्पिंग हैंड ने संयुक्त रूप से ग्राम सलेमपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कोहरे के दौरान रिफ्लेक्टर का प्रयोग व वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को यातायात निरीक्षक संदीप सिंह नेगी द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, दि नेशनल हेल्पिंग हैंड एवं यातायात पुलिस हरिद्वार के संयुक्त रुप से ग्राम सलेमपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को यातायात नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।

इस अवसर पर ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक साइन बोर्ड एवं ट्रैफिक लाइट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कोहरे के मौसम, ओवर-स्पीडिंग एवं लापरवाह ड्राइविंग के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के विषय में चर्चा कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम में दुर्घटना के उपरांत गोल्डन आवर की अवधारणा को समझाते हुए बताया गया कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें समय पर सहायता मिलने से घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

इसके अतिरिक्त गुड समरिटन (RAH-VEER) योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले अच्छे सेमेरिटन के कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा प्रावधानों के विषय में भी लोगों को अवगत कराया गया।

सर्दियों के मौसम में कोहरे के दौरान रिफ्लेक्टर का प्रयोग अवश्य करें व यातायात नियमों पर विशेष विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में जीवन रक्षक योजना के बारे में भी जानकारी दी गई तथा आमजन से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और दूसरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।