रविदास आश्रम पुरवाला में सतगुरु रविदास गुरुकुल ट्रस्ट की हुई बैठक। लक्सर। सतगुरु रविदास गुरुकुल ट्रस्ट रविदास आश्रम पुर वाला बिरसंगपुर विकासखंड मैं एक बैठक का आयोजन किया गया।

रविदास आश्रम पुरवाला में सतगुरु रविदास गुरुकुल ट्रस्ट की हुई बैठक।
लक्सर। सतगुरु रविदास गुरुकुल ट्रस्ट रविदास आश्रम पुर वाला बिरसंगपुर विकासखंड मैं एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में महात्मा मेघराज दास द्वारा अवगत कराया गया की संत शिरोमणि गुरु समनदास ने अखिल भारतीय गुरु रविदास मिशन द्वारा समाज में सामाजिक बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया और अपने जीवन काल में लगभग (6) करोड लोगों को अपने प्रयासों से मिशन के साथ जोड़ा तथा सामाजिक बुराइयों से दूर निकल कर स्वस्थ समाज का निर्माण किया।स्वामी समनदास के द्वारा अथक प्रयास चल ही रहे थे की अचानक उनका (9 अगस्त 2019) को शरीर पूरा हो गया और मिशन के लगभग (500) महात्माओं के द्वारा फिर से अखिल भारतीय गुरु रविदास मिशन के पदाधिकारी सर्वसम्मति से बनाएं। वही भूपेंद्र कुमार बहादराबाद के द्वारा भी बैठक में पहुंचे लोगों को जागरूक किया गया।इस मिशन में कार्यकारी अध्यक्ष महात्मा सतपाल भूपखेड़ी को बनायागया,उपाध्यक्ष ज्ञानदास पावन खेड़ी को बनाया गया,सचिव महात्मा मेघराज दास जी को बनाया गया।इस प्रकार बैठक में सभी पदाधिकारियों के साथ ही गुरु रविदास आश्रम को संचालित करने वाली संस्था सतगुरु रविदास गुरुकुल ट्रस्ट के पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चुनाव हुआ जिसमें अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महात्मा मेघराज दास,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रधान को बनाया गया तथा उपाध्यक्ष महात्मा जसपाल व संगठन मंत्री विपिन संगम को बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।