रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर आबादी पास प्लास्टिक बनाने वाले एक लघु उधोग में लगी भीषण आग मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाडीयो ने बड़े रेक्सयू के बाद आग पर काबू पाया

रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर आबादी पास प्लास्टिक बनाने वाले एक लघु उधोग में लगी भीषण आग मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाडीयो ने बड़े रेक्सयू के बाद आग पर काबू पाया,
आग की लपटों के साथ दौडता हुआ ट्रक पानी का समरसेबल ढुंढता हुआ आग बुझाने के चक्कर में इस प्लास्टिक का गुल्ला बनाने वाले लघु उद्योग में जा घुसा। और इस लघु उद्योग को भी आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया
हरिद्वार सलेमपुर के आबादी क्षैत्र स्थित एक स्कूल के बिल्कुल पास प्लास्टिक का गुल्ला बनाने वाले एक लघु उधोग में लगी भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया आपको बताते चलें कि सिडकुल और मायापुर फायर यूनिट से दमकल टीम मौके पर पहुंची कई गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास करती रही ।

आग देखते ही देखते इतनी फैल गई की आग ने विकराल रूप ले लिया फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण तरीके से उठ रही हैं कि गोदाम के नजदीक तक जाने में काफी दिक्कत वह परेशानियों का सामना दमकल विभाग को करना पड़ा।

वही नरेन्द्र सिंह कुँवर सीएफओ हरिद्वार दमकल विभाग ने बताया कि आग बुझाने का बड़ा रेस्क्यू करने के बाद आग पर काबू पाया गया,गोदाम में आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान होने की बात भी कही जा रही है बताया जा रहा है कि गोदाम में भारी मात्रा में कच्चा व पक्का तैयार माल मौजूद था।

सलेमपुर आबादी क्षैत्र को चारो ओर कबाड़ खानो ओर लघु उद्योगो का बडे काफिलो के रूप मे बडा बोलबाला है कई बार इस क्षैत्र को अधिकारियों के द्वारा चिन्हित भी किया गया है। लेकिन कार्य वाही ठंडे बस्ते में चली गयीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी