रानीपुर विधायक आदेश चौहान व ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने रावली महदूद में लगभग 80 लाख की लागत से बनने वाले सिडकुल फोरलेन से रविदास मंदिर तक क्षतिग्रस्त सड़क के इंटरलॉकिंग टाइल्स   निर्माण के कार्य का किया शुभारंभ।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान व ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने रावली महदूद में लगभग 80 लाख की लागत से बनने वाले सिडकुल फोरलेन से रविदास मंदिर तक क्षतिग्रस्त सड़क के इंटरलॉकिंग टाइल्स   निर्माण के कार्य का किया शुभारंभ।

 सिडकुल के निकट होने के कारण इस मार्ग से रोजाना हज़ारों की संख्या में लोगो का आवागमन रहता है।लगभग 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क का पुनर्निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है।भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है।

विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करते हुए ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने कहा कि रानीपुर विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों में एक नया कीर्तिमान बनाया है।विकास कार्यो के  दृष्टिकोण से केवल ग्राम रावली महदूद में ही कई  करोड रुपए की लागत से पिछले कुछ समय में ही विभिन्न विकास कार्य हुए है।उनकी कार्यप्रणाली अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणा है। इसी के साथ रानीपुर विधायक ने गाँव मे चल रहे तालाब के सौन्दर्यकरण  कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, उप प्रधान अमन कुमार, पूर्व प्रधान बलराम, बलवन्त, विपिन चौहान, विनीत चौहान, शिवचरण पाल, सुखबीर सिंह, मनोज पाल, आकाश पाल, अनुज पाल, ग्राम पंचायत सदस्य संजीव पाल, बबलू दिवाकर, संजू उपाध्याय, राहुल, पप्पू चौहान, संजीत मास्टर, धर्मेन्द्र मास्टर, राहुल पाल, सुनील पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  

                           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।