राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हरिद्वार पुलिस ने दी श्रद्धांजलि।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हरिद्वार पुलिस ने दी श्रद्धांजलि।

पुलिस लाइन रोशनाबाद सहित जनपद के थाना/कोतवालियों एवं पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया स्मरण।

SP क्राइम/यातायात सुश्री निशा यादव ने पुलिस बल को सत्य,अहिंसा, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित*

जनपद के सभी थानों एवं कार्यालयों में भी आयोजित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद एवं जनपद के सभी थानों एवं कार्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल द्वारा सलामी देकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायत द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं कर्तव्य में अपनाने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता का संदेश देते हुए देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में जवानों एवं किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।

पुलिस बल का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन के साथ शालीनता, संवेदनशीलता एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए समाज में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखना भी है।

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके अतिरिक्त जनपद हरिद्वार के सभी थाना एवं पुलिस कार्यालयों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान एवं आदर्शों को स्मरण किया गया।

हरिद्वार पुलिस ने इस अवसर पर संदेश दिया कि महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा के विचार और लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रनिष्ठा सदैव समाज और आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।