राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया अतिक्रमण बिना अनुमति के लगाया गए होर्डिंग एवं बोर्ड को एनएचएआई द्वारा हटाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान।

राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

बिना अनुमति के लगाया गए होर्डिंग एवं बोर्ड को एनएचएआई द्वारा हटाया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान।

जनपद को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व को ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग से एनएचएआई द्वारा हटाया गया आज अतिक्रमण।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग एवं यूनीपोल को आज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 क्षेत्रांतर्गत जेसीबी मशीन के माध्यम से 12 यूनीपोल तथा 10 बड़े होर्डिंग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम द्वारा हटाया गया इसके साथ ही सड़क किनारे फल,सब्जी एवं कपड़े बचने वाली को भी लगातार हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग एवं यूनीपोल को हटाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि कोहरे के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओ को रोकने एवं सुरक्षा उपायों के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का भी कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम द्वारा किए जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी