( रिपोर्ट नोशाद अली) गंग नहर में डूबे नागालैंड के युवक का एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव किया बरामद,

( रिपोर्ट नोशाद अली) हरिद्वार। रुड़की गंगनहर में डूबे नागालैंड के युवक का एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव किया बरामद,

27 फरवरी को एसडीआरएफ टीम को कोतवाली रुड़की द्वारा सूचना मिली थी कि एक युवक रुड़की क्षेत्र के गंगनहर में डूब गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची, घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ दीन दयाल उपाध्याय पुल के पास गंगनहर में नहाने के लिए गया था, गंगनहर में नहाते समय उक्त युवक पानी के तेज बहाव के चपेट में आने से संभल नही पाया व बह गया।

एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम द्वारा मय रेस्क्यू उपकरणों विगत 07 दिनों से घटनास्थल पर उक्त युवक की गहन सर्चिंग की जा रही थी।

5 मार्च को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग के दौरान उक्त युवक अनोखा उम्र 17 वर्ष निवासी नागालैंड के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।