लक्सर। क्षेत्र के ढाढेकी ढाना गांव में सरकारी हॉस्पिटल दो दिन से बंद होने से मरीजो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लक्सर। क्षेत्र के ढाढेकी ढाना गांव में सरकारी हॉस्पिटल दो दिन से बंद होने से मरीजो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब हैं कि ढाढेकी ढाना गांव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ढाढेकी ढाना हरिद्वार के नाम से चिकित्सालय खुला हुआ है जो लगातार दो दिन से बंद पड़ा हुआ है सरकार ने क्षेत्र की जनता की सुविधाओं के लिए यह हॉस्पिटल खोला गया है लेकिन यहाँ पर बैठने वाले डॉक्टर अपनी मनमर्जी से आते है और अपनी मनमर्जी से चले जाते है उन्हें सिर्फ सरकार की सैलरी चाहिए जनता जय भाड़ में यह शिकायत पहली नही इससे पहले भी कई बार ऐसी ही शिकायत मिली थी ऐसे डॉक्टरो पर कोई अंकुश नही लगा रहे है जिस दिन जनता भड़क गई तो लेने के देने पड़ जायेंगे क्षेत्र के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों कवर पाल् कुवाखेडा , चो0 मांगेराम कुँवखेड़ा , चो ओमबीर कुँवखेड़ा का कहना है कि हम दो दिन से हॉस्पिटल में दवाई लेने के लिए जाते हैं और खाली हाथ ही लौट आते हैं दो दिन से यहां पर कोई डॉक्टर नहीं बैठ रहे हैं सुना है कि यहां चार लोगों का स्टाफ हैं हॉस्पिटल पर ताला लगा हुआ है क्या सरकार डॉक्टरों को इसलिए तनखा देती है कि हमें तड़पता हुवा छोड़ दें दवाई बीच में छूटने से बहुत परेशानी होती है क्या सरकार पूरे स्टाफ को एक साथ छुट्टी दे देती है मरीजों का कहना है कि अगर और हॉस्पिटल ऐसी तरह बन्द रहा तो कल एसडीएम से मिलेंगे साथ ही इसकी सूचना सीएमओ हरिद्वार को भी दी जायेगी।
वही सीएमओ सम्भु कुमार झा ने कहा कि डॉक्टरो की कोई छुट्टी नही है हम तो रविवार को भी काम कर रहे है वहाँ पर दो दिन से डॉक्टर क्यू नही है इस पर जल्द ही सिंज्ञान लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री