लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश

लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज

तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरुणा सैनी द्वारा संचालित अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों में 35 चालान किए गए तथा 03 बसों को सीज किया गया। अभियान में बसों के तकनीकी निरीक्षण हेतु सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन भी शामिल रहे।

पड़ोसी राज्यों में हाल में हुई बस दुर्घटनाओं के दृष्टिगत परिवहन विभाग ने बसों की जाँच तेज कर दी है। अभियान में यात्री सुरक्षा, बसों की तकनीकी स्थिति तथा परमिट की शर्तों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनपद में प्रवेश करने वाली लग्जरी एवं स्लीपर बसों की सघन जाँच के माध्यम से सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जाँच के साथ ही आनंद वर्धन द्वारा बसों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। बसों में अनधिकृत परिवर्तन तथा यात्री सुरक्षा से संबंधित मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सुरक्षित संचालन को प्रभावित करने वाली कमियों एवं नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

बस संचालकों एवं चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे वाहन के आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही संचालन करें। संचालन से पूर्व बस की तकनीकी स्थिति एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और परमिट की शर्तों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

परिवहन विभाग का स्पष्ट संदेश है कि यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है। लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा उल्लंघन पाए जाने पर चालान, वाहन सीज करने एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।