लहरों में फंस जंजीर में लटक रहे हरियाणा निवासी व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू। सकुशल बाहर निकालकर किया परिजनों के सुपुर्द,आमजन ने जताया आभार।

लहरों में फंस जंजीर में लटक रहे हरियाणा निवासी व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

सकुशल बाहर निकालकर किया परिजनों के सुपुर्द,आमजन ने जताया आभार।

हरियाणा निवासी टीनू कुमार पुत्र महावीर सिंह,निवासी झज्जर,उम्र लगभग 45 वर्ष जो नशे की अवस्था में प्रतीत हो रहा था,गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया तथा हाथी पुल क्षेत्र में लगी सुरक्षा जंजीर पर जाकर लटक गया।

मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए अत्यंत सतर्कता एवं कुशलता के साथ उक्त व्यक्ति का सफल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू उपरांत व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक रूप से समझाइश दी गई तथा भविष्य में नशे की अवस्था में गंगा में स्नान न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।

उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रूप से उसके साथ आए परिजनों/साथियों के सुपुर्द कर दिया गया। सकुशल रेस्क्यू करने पर परिजनों व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा टीम का आभार व्यक्ति किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।