लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

 

लक्सर: मुसाफिर को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट की वारदात तीन दोस्तो ने प्लानिंग बनाकर अपने साथियों के साथ की थी। आरोपियो ने बताया कि वह जल्दी ज्यादा पैसा प्राप्त करना चाहते थे। इसलिए साथियों के साथ लूट की प्लानिंग बनाई।

वारदात का शक उस पर न हो इसके बाद पहले से बनी प्लानिंग के अनुसार साथियों को बुलाया। शाम को उसके साथियों ने मुकरपुर से अपने घर वापस जा रहे मुसाफिर प्रवेश कुमार पुत्र लख्मी सिंह ग्रामं हथियाबास गागलहेड़ी जिला सहारनपुर के साथ लूटपाट कर सैमसंग मोबाइल व 6000 नगदी आदि की लूटपाट की थी। पुलिस ने हर व्यक्ति की लोकेशन चेक की। साइबर सेल की मदद लेने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद आरोपी पकड़ में आया।

वारदात : हजारों का सामान लूट ले गए

कोतवाली प्रभारी लक्सर प्रदीप चौहान ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त आरोपियों वाजिद पुत्र इसरार आसिफ पुत्र रियाजुल गुलशेर पुत्र सुल्तान समस्त निवासीगण गांव गढ़ी संघीपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों से लूट हुआ मोबाइल व नगद 3500 बरामद कर आरोपितों को सम्बंधित धाराओ में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री