वाहन चोरी के 03 शातिर आरोपी चोरो को पुलिस ने किया गिरफ़्तार। एक फरार तलाश जारी पशु चोरी करने के लिए उठाई थी महिंद्रा पिकअप

वाहन चोरी के 03 शातिर आरोपी चोरो को पुलिस ने किया गिरफ़्तार। एक फरार तलाश जारी

पशु चोरी करने के लिए उठाई थी महिंद्रा पिकअप

घटना में प्रयुक्त अल्टो कार व चोरी का वाहन महिन्द्रा पिकअप बरामद

ग्राम राजपुर रानीपुर निवासी असलम द्वारा अपने वाहन बुलेरो पिकअप चोरी होने संबंधी मुकदमा कोतवाली रानीपुर पर दर्ज कराया मुकदमा।

वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी वाहनों की बरमादगी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।

जिसके अनुपालन में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग कर पथरी रोह पुल तिराहे से 03 अभियुक्तों अब्दुल कादिर, गुलशान व अरशलान उर्फ अर्श को चोरी के वाहन बुलेरो पिकअप के साथ दबोचा गया। अभियुक्तों की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त अल्टो कार भी बरामद की गई।

अभियुक्तों द्वारा उक्त वाहन बुलेरो पिकअप अपने एक अन्य साथी फिरोज के साथ मिलकर पशु चोरी करने के चोरी किया था।घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त फिरोज की तलाश जारी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल निवासी मौ0 झौजियान पुरकाजी थाना पुरकाजी जिला मु0नगर (उ0प्र0)  

2- गुलशान पुत्र इसरार निवासी ग्राम हर्रा थाना सरुरपुर जिला मेरठ (उ0प्र) हाल निवासी दुर्गा कालोनी परीक्षितगढ थाना परीक्षित गढ जिला मेरठ 

3- अरशलान उर्फ अर्श पुत्र महदूद निवासी ग्राम गढ पो0ओ0 गढमीरपुर थाना रानीपुर जिला हरिद्वार 

बरामदगी

1- चोरी की महिन्द्रा बुलेरो पिकअप

2- घटना में प्रयुक्त अल्टो कार 

पुलिस टीम

SHO रानीपुर विजय सिंह,व0उ0नि0 नितिन चौहान,उ0नि0 मनोज कुमार,का0 महेन्द्र तोमर,का0 हरीश राणा,का0 जोत सिंह,का0 दीप  गौड,का0 विवेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।