विकास के मुद्दो को लेकर राणा महेश प्रताप सिंह जा रहे है जनता के बीच राणा महेश प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार नही विकास होगा नेता नही बेटा बनकर काम करूंगा।

विकास के मुद्दो को लेकर राणा महेश प्रताप सिंह जा रहे है जनता के बीच

राणा महेश प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार नही विकास होगा नेता नही बेटा बनकर काम करूंगा।

नगर पालिका परिषद, शिवालीक नगर में अबकी बार नगर पालिका परिषद की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार बदलाओ लाना है जैसे पिछले नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पर घुटालो के गम्भीर आरोप लगे है और उनकी जांच भी मांगी गई हुई है लेकिन अभी तक वो सारी जांच ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है ऐसा भ्रष्टाचार नगर पालिका अध्यक्ष नही चाहिए अबकी बार विकास परस्त नेता यानी राणा महेश प्रताप सिंह राणा को वोट करना है और अपने नगर पालिका परिषद2 अध्यक्ष पद पर बैठना है

 इस चुनाव प्रचार में मिल रहा भारी जनसमर्थन। सर्दी का मौसम होने के बाद भी लोग राणा महेश प्रताप सिंह को अपना जन समर्थन देने और उनके विचार सुनने के लिए अपने साथियो व मोहल्ला वासियों के साथ हर कार्यकर्म में पहुंच रहे हैं। रोज की तरह आज भी विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी दौरे शामिल रहे जिनमें मुख्यता शिवालिक नगर, न्यू शिवालिक नगर, सुभाष नगर, टिहरी विस्थापित क्षेत्र, L कलस्टर, शिवालिक नगर, नवोदय नगर, S कलस्टर शिवालिक नगर, खालसा कालोनी नवोदय नगर, नेहरू कालोनी नवोदय नगर आदि शामिल थे। जनसंपर्क पर निकले अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राणा महेश प्रताप सिंह ने कहा की आप की एक एक वोट की बहुत बड़ी भूमिका है और आप सभी की अमूल्य वोट हमारे क्षेत्र की दशा और  दिशा तय करेगी। हर कार्यकर्म पर जहां लोगो में उत्साह और जोश देखने को मिला वही सभी ने एक मत से कहा की बातों से कुछ नही होता राजीव शर्मा ने सिर्फ बातें ही की है। स्थानीय लोगों को कहना था हम इस बार ऐसे व्यक्तित्व का चुनाव कर रहे हैं जो हर समय हमारे साथ सुख-दुख में खड़ा रहा। हम भूले नहीं है कोविड का वह दौर जब लोग अपने घरों में थे और नेता लोग गायब थे। किसी तरीके से कोई मदद नहीं मिल पा रही थी, उसे समय भी महेश राणा ने अपनी जान की प्रवाह किए बिना हर संभव मदद क्षेत्र वासियों को प्रदान की चाहे वह खाने का मामला था, दवाइयां का मामला था, मास्क वितरण का मामला था। हर जगह पर महेश राणा का जोरदार स्वागत हुआ और जनता ने हाथ खड़ा कर समर्थन दिया, बजुर्गों द्वारा उन्हें आशीर्वाद दिया गया, सभी क्षेत्र वासियों ने उन्हें अपना समर्थन दिया। स्थानीय निवासियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस बार उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे। महेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि जनता के साथ जो वादे किए जा रहे हैं, वे प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। हर वर्ग—चाहे वह युवा हो, महिलाएं हों, बुजुर्ग हों, या व्यापारी वर्ग—उनकी समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता होगी।क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों, गंदगी से भरी नालियों, और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स जैसी समस्याओं को तुरंत सुलझाया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र को भय और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा, जिनमें जलभराव, सुरक्षा की कमी, और अव्यवस्थित पार्क जैसी समस्याएं शामिल थीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अध्यक्ष बनने के बाद वे इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करेंगे।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता, और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महेश राणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह समर्थन उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है।“यह चुनाव आपका है, मैं सिर्फ माध्यम हूं। मुझे आपका भाई, बेटा और सेवक बनने का मौका दें और मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा। जनता की ओर से हर जगह एक ही नारा गूंजता रहा—“ईमानदार को लाएंगे, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर को भ्रष्टाचारी से मुक्त कराएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।