विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में स्थापित EVM/VVPAT वेयरहाउस का आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जनपद में उपलब्ध कुल *1541 BU, 2716 CU और 2224 वीवी पैड* की प्रथम स्तरीय जाँच *फर्स्ट लेवल चेकिंग – FLC 23 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ* होगी।

इस अवसर पर उपजिलाअधिकारी *मोनिका* ने बताया कि FLC की तैयारी के लिये आज राजनीतिक दलों के समक्ष वेयरहाउस हॉल को खोला गया है। हॉल जो लंबे समय से बंद रखा जाता है, उसमें FLC टीम के बैठने की व्यवस्था, सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियाँ की जानी हैं।उन्होंने बताया कि FLC की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ECIL के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम द्वारा की जायेगी। इस दौरान प्रत्येक मशीन की कार्यक्षमता जाँच की जायेगी, खराब पाई जाने वाली मशीन को तत्काल रिजेक्ट कर दिया जायेगा। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 10 से 12 दिन का समय लगेगा।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, बसपा,आदि के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।