विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप,

विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप,

लक्सर। क्षेत्र में एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया जिसको वन विभाग की टीम ने पकड़ कर सुरक्षित पथरी के जंगल में छोड़ दिया।
आपको बता दे लक्सर के पास शेखपुरी गांव निवासी अनूप कुमार विराट गेस्ट हाउस के पास अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे चारा काटते वक्त अनूप कुमार की नजर चेरी के खेत मे पड़े विशालकाय अजगर पर पड़ी जिसको देखकर अनूप कुमार के होश उड़ गए व अनूप कुमार ने भाग कर अपनी जान बचाते हुवे इस विशालकाय अजगर की सूचना पास के दुकानदारों को दी वहीं विराट गेस्ट हाउस के मालिक चौधरी विशाल कुमार ने इस विशालकाय अजगर की सूचना वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल को दी सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल द्वारा इस विशालकाय अजगर का रेस्क्यू करने के लिए टीम भेजी रेस्क्यू टीम द्वारा आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस विशालकाय अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की यह विशालकाय अजगर आबादी क्षेत्र के बीच में एक चेरी के खेत में पढ़ा हुआ था।
वहीं वन विभाग की टीम ने समय रहते इस अजगर का सफल रेस्क्यू किया इस अजगर के पकड़े जाने से वहां रहने वाले लोगों व दुकानदारों ने राहत की सांस ली। वन विभाग रेस्क्यू टीम में वन दरोगा जाति राम वन सोनी पवार सत्येंद्र कुमार पंकज कुमार व भोपाल कुमार आदि पकड़ने में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री