शपत ग्रहण के साथ NMOPS बहादराबाद कार्यकारिणी का हुआ गठन।

शपत ग्रहण के साथ NMOPS बहादराबाद कार्यकारिणी का हुआ गठन।

हरिद्वार। प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली एवं प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी के आवाहन पर आर्य इंटर कालेज बहादराबाद के सभागार  में NMOPS कार्यकारिणी का किया गठन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र वर्मा और अध्यक्षता साधुराम ने की।  जिला प्रभारी सदाशिव भास्कर द्वारा बताया गया कि सभी संगठन पुरानी पेंशन बहाली की मांग में NMOPS के साथ आ रहे है जिससे इस आन्दोलन को गति मिल रही है , सभी समझ चुके है कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ धोख़ा है। जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी द्वारा बताया गया कि NPS हो या UPS हो दोनों कर्मचारियों के लिए छल हुवा है, पुरानी पेंशन लेके रहेंगे।NMOPS जिला मंत्री दीपक चौहान ने संचालन किया। इस मौके पर जिला प्रभारी सदाशिव भास्कर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार ,जिला  उपाध्यक्ष अखिलेश धारीवाल , जिला मंत्री निरोम चौधरी , कोषाध्यक्ष शिवकुमार पाल, प्रचार मंत्री कुलदीप सैनी , जोनी प्रसाद  , जनपद उपाध्यक्ष(महिला शाखा) मिनाक्षी बालियान, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बहादराबाद के ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौहान उपस्थित रहे 

जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी एवं जिला मंत्री दीपक चौहान के द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें  पुरुष शाखा में अध्यक्ष पद पर तारा सिंह,मंत्री पद पर चंद्रकांत बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद रवि कुमार एवं महिला शाखा में  अध्यक्ष पद पर सुनीता जोशी, मंत्री पद सरिता मलिक, कोषाध्यक्ष पद आरती धीमान को शपथ ग्रहण कराई गई। मंडलीय कार्यकारिणी ,जनपद कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी लक्सर ,रुड़की, खानपुर, नारसन के विभिन्न विभागों के क्रांतिकारी साथियों एवं मातृशक्ति के  द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम में मांगे राम, सुमित चौहान, योगेश चौहान,राकेश पंवार, लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह, नारसन ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति राम,तेजवीर सिंह वीरपाल ,सचिन कुमार,यादोराम जी, दिनेश,विलोचन, पवन चौधरी.मो नसीम,शिवकुमार, पंकज कुमार,पंकज चौहान, मनोज प्रताप, चरण सिंह, संजय चौहान, सुशील कुमार,हेमलता चौहान, संध्या,विक्की सिंह, रजनी, अनिता बहुखंडी  ,सतेन्द्र कुमार  ,मनोज कुमार,कीर्ति नेगी, मोनिया चौहान ,आदि एवं विभिन्न विभागों के विभिन्न कर्मचारियों के  द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।