शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रैन बसेरे का निरीक्षण किया, इस दौरान यहां लोगों से भी वार्ता की, साथ ही नगर क्षेत्र में अलाव की स्थिति भी जानी।

 

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रैन बसेरे का निरीक्षण किया, इस दौरान यहां लोगों से भी वार्ता की, साथ ही नगर क्षेत्र में अलाव की स्थिति भी जानी।

बुधवार को उन्होंने सीसीआर के समीप पुरुष व महिला रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरे में रह रहे लोगों से वार्ता की l

डॉ अग्रवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि खुले आसमान के नीचे रह रहे लोगों को रेन बसेरा की जानकारी दें। इसके लिए स्लोगन बोर्ड भी लगाए जाएं। जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को रेन बसेरा उपलब्ध हो सके।

सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 20 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने अलाव की व्यवस्था को सुचारू रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या को बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।

इस मौके जिलाध्यक्ष भाजपा सन्दीप गोयल, पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री