श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार में दीक्षारम्भ कार्यक्रम के अन्तर्गत, योग  विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार में दीक्षारम्भ कार्यक्रम के अन्तर्गत, योग  विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार में, दीक्षारम्भ कार्यक्रम चल रहा है। पञ्चम दिवस पर, योग विभाग के प्राध्यापक मनोज कुमार गिरि  ने छात्रों को योग के महत्त्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि  योग ही जीवन का मूल आधार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि योगविद्या का वर्णन संस्कृत में ही है योग के सभी छात्रों को संस्कृत का ज्ञान भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करना चाहिये।

इस अवसर पर साहित्य  विभागाध्यक्ष डाॅ.निरञ्जन निरञ्जन मिश्र,व्याकरण विभागाध्यक्ष डाॅ.रवीन्द्र कुमार आर्य,आधुनिक विषय विभाग की सहायकाचार्य डाॅ.मञ्जू पटेल,अंग्रेजी विषय की सहायकाचार्य डाॅ.आशिमा श्रवण,वेदान्त विभाग के प्राध्यापक डाॅ.आलोक सेमवाल,योग विषय के प्राध्यापक अतुल मैखुरी,संगणक विषय के प्राध्यापक विवेक शुक्ला,संस्कृत शिक्षक डाॅ.प्रमेश बिजल्वाण,साहित्य विभाग के प्राध्यापक डाॅ.अंकुर आर्य ,व्याकरण विभाग के प्राध्यापक डाॅ.शिवदेव आर्य आदि सहित नव प्रविष्ट छात्र समुपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ.व्रजेन्द्र कुमार सिंहदेव के द्वारा भी छात्रों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस पञ्चदश दिवसीय दीक्षारम्भ- कार्यक्रम का संयोजन, व्याकरण विभाग के प्राध्यापक डाॅ.दीपक कुमार कोठारी द्वारा किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री