(संजय लाम्बा हरिद्वार) हरिद्वार। जिलधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि मैं आशा करता हूं कि दीपों का यह पर्व आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए। तथा माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा दृष्टि आप समस्त जनपदवासियों पर सदैव बनी रहे।

(संजय लाम्बा हरिद्वार)
हरिद्वार। जिलधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि मैं आशा करता हूं कि दीपों का यह पर्व आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए।
तथा माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा दृष्टि आप समस्त जनपदवासियों पर सदैव बनी रहे।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि समस्त जनपदवासियों से आशा है कि इस दीपावली पर्व पर प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं जैसे-धुएं वाले पटाखों इत्यादि का प्रयोग न करें तथा सौहार्द्रपूर्वक इस पर्व को मनायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय दर्शन के अनुसार सृष्टि में तीन तत्व हैं, ईश्वर, जीव एवं प्रकृति। पर्यावरण प्रकृति का ही अंग है और हमें प्राण वायु अर्थात श्वास प्रकृति से ही मिलते हैं। पर्यावरण यदि स्वच्छ नहीं होगा तो वायु दूषित होगी। यदि हम अपने आस-पास स्वच्छता के प्रति सजग होंगे तो हमारा पर्यावरण भी स्वच्छ होगा।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हम स्वच्छता का हिस्सा बनकर पर्यावरण को शुद्ध बनायेंगे, स्वच्छता को अपनायेंगे एवं भारत को और अधिक सुन्दर बनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।