संस्कृति और परंपरांओं के सम्मान का संदेश देता है तीज पर्व-नरेश रानी गर्ग पर्व महिला सशक्तिकरण को दर्शाने का सशक्त माध्यम-डा.विशाल गर्ग

संस्कृति और परंपरांओं के सम्मान का संदेश देता है तीज पर्व-नरेश रानी गर्ग

पर्व महिला सशक्तिकरण को दर्शाने का सशक्त माध्यम-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगत सिंह चौक समीप होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शालू गर्ग को तीज क्वीन चुना गया। संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज पर्व संस्कृति और परंपरांओं का सम्मान करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि तीज पर्व पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और परिवार के लिए मंगल कामना करती हैं। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। जीवन में हरियाली और खुशहाली  बनाए रखें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। अध्यक्ष निधि बंसल एवं महामंत्री प्रीति गुप्ता ने कहा कि तीज महोत्सव परंपरांओं को दर्शाने वाला पर्व है। खुशीयां बांटकर तीज पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को महिलाओं के सम्मान के लिए अपनी भूमिका को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को तीज महोत्सव की बधाई दी। संरक्षक डा.विशाल गर्ग ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। पर्व महिला सशक्तिकरण को भी दर्शाने का सशक्त माध्यम है। वैश्य बंधु समाज की महिलाएं लगातार सामाजिक क्षेत्र में अपनी भूमिकाएं निभा रही हैं।

 इस अवसर पर अरुणा बंसल, मीरा जैन, वंदना गुप्ता, अध्यक्ष निधि बंसल, महामंत्री प्रीति गुप्ता, कोषाध्यक्ष आंचल, गौरी गर्ग, विनीशा गर्ग, तीज क्वीन शालू गर्ग, वर्षा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पूर्णिमा, इंदु गुप्ता, अलका अग्रवाल, अंजलि गोयल, आयुषी गोयल, सीमा मेहता, रागिनी अग्रवाल, सरिता, प्रतिमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।