सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक संध्या, देशभक्ति और लोकगीतों से गूंजा ऋषिकुल ऑडिटोरियम।

सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक संध्या, देशभक्ति और लोकगीतों से गूंजा ऋषिकुल ऑडिटोरियम।

स्कूली छात्र-छात्राओं और लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, दर्शक झूम उठे।

ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय आडोटोरियम में दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं और लोक कलाकारों ने देशभक्ति एवं उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आनंदमयी सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, लालढांग स्पोर्ट्स छात्रावास सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल ढण्डेरा गढ़ भूमि सांस्कृतिक विकास समिति के कलाकारों ने लोकगीतों और पारंपरिक प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में संयोजक सचिव रेडक्रास नरेश चौधरी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, प्रधानाचार्य योगेंद्र दत्त, शिक्षिका दीपा यादव, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।