सीएम रहते हुए हरीश रावत ने नहीं किया कोई विकास, अब जनता नहीं आने वाली झूठे वादों में: स्वामी यतीश्वरानंद

सीएम रहते हुए हरीश रावत ने नहीं किया कोई विकास, अब जनता नहीं आने वाली झूठे वादों में: स्वामी यतीश्वरानंद
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पदार्था, रानीमाजरा, शाहपुर, टिकौला, धारीवाला, हर्षीवाला, धारीवाला, बादशाहपुर, नसीरपुर, गुर्जर बस्ती में बूथवार बैठकें

 

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने पदार्था, रानीमाजरा, शाहपुर, टिकौला, धारीवाला, हर्षीवाला, धारीवाला, बादशाहपुर, नसीरपुर, गुर्जर बस्ती आदि गांवों में बूथवार बैठक लेते हुए भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए कमल के फूल पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनसे पहले क्षेत्र में बसपा का दो बार विधायक रहा, लेकिन कोई विकास कार्य कराया हो तो जनता बताएं, पिछली बार कांग्रेस की सत्ता ने विकास कार्य नहीं होने दिए, लेकिन इस बार जब भाजपा की सत्ता आई तो क्षेत्रों में विकास कार्यों की बाढ़ आ गई।

 


मंगलवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बूथवार बैठक लेते हुए कहा मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य करने के बजाय, दिए गए प्रस्तावों पर भी काम करने नहीं दिया, जिसका नतीजा ये रहा कि पिछली बार भारी मतों से हराकर वापस भेज दिया। लेकिन आज फिर से चुनाव में अपनी बेटी को उतार कर जनता को झूठे प्रलोभन देकर विकास कार्य को ठप करना चाहते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता अब जागरूक हो गई है, क्योंकि क्षेत्र में 100 करोड़ की योजनाओं से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हुआ। सड़कों का जाल बिछाते हुए शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया। गन्ने का मूल्य 30 रूपये बढ़ाकर किसानों को लाभ दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि विकास की गति को तेज रखने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है, इसलिए कमल के फूल पर मतदान कर प्रत्याशियों को जिताने का काम करें।
इस मौके पर मंडी परिषद के अध्यक्ष शेषराज सैनी, ऋषिपाल कश्यप, आदेश चौहान, सुंदर कश्यप, गोपाल आर्य, ममता हसन, अनुराग चौहान, मांगेराम, सतीश कुमार, विनोद सैनी, दीपक सैनी, सोहनलाल, अशोक, सतीश चौहान, कृष्णपाल चौहान, रामबीर, कर्णेश, मौ यूसूफ, सोनू, श्यामलाल, लियाकत, जहूर हसन, जगदीश आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।