सेफर इन्टरनेट दिवस के अवसर पर सुरक्षित इन्टरनेट के उपयोग पर “स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्प – एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदार इस्तेमाल की खोज”विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन।

सेफर इन्टरनेट दिवस के अवसर पर सुरक्षित इन्टरनेट के उपयोग पर “स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्प – एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदार इस्तेमाल की खोज”विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि सेफर इंटरनेट दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया,जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी द्वारा किया गया।

 उन्होंने अवगत कराया है कि इस कार्यशाला में सुरक्षित इन्टरनेट के इस्तेमाल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का

सुरक्षित और जिम्मेदार (Safe and Responsible) उपयोग  के बारे में अवगत कराया गया।

 जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के संबंध में पी पी टी के माध्यम से सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी दी गई ।            

 कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा बताया गया कि AI तकनीक वर्तमान समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, मीडिया एवं उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, परंतु इसके साथ-साथ डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, फेक कंटेंट, साइबर जोखिम एवं नैतिक उपयोग जैसे विषयों पर सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।

 विशेषज्ञों ने AI के उपयोग में सावधानियों, डिजिटल सुरक्षा उपायों, सही जानकारी के सत्यापन तथा तकनीक के जिम्मेदार प्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया गया कि AI का उपयोग मानव कल्याण, पारदर्शिता एवं सुशासन को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए।   

इस कार्यशाला में जिले के सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी,स्कूल के अध्यापक, छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी