सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर 12 घण्टो के अन्दर ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

 सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया

पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर 12 घण्टो के अन्दर ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली रानीपुर पर रात्रि को वादिया निवासी- टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार की लिखित तहरीर पर महिला निवासी- मकान नं० 2 ए/1682 नियर रेलवे लाईन, मौहल्ला गोविंदनगर, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर (उ०प्र०) के विरूद्ध सोशल मीडिया पर अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणी कर महिला की लज्जा भंग कर वादिया के परिवार की छवि धूमिल करना एवं वादिया को व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की सम्पत्ति अपने नाम करने व 05 करोड़ रुपये की माँग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध  मु0अ0सं0 387/26 धारा 308(5)(7),79,356(3),356(2), BNS तथा 4/10 स्त्री अशिष्ट रुपण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियोग में नामजद प्रतिवादी महिला की तलाश कर उक्त आरोपी के गैर प्रान्त सहारनपुर उ0प्र0 स्थित घर से प्रतिवादी को हिरासत में लिया प्रतिवादी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त किये गये मोबाइल फोन की बरामदगी की गई ।”    

गिरफ्तार महिला अरोपी उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 08(5)(7),79,356(3),356(2), BNS तथा 4/10 स्त्री अशिष्ट रुपण अधिनियम 1986 में आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी महिला

1- महिला  निवासी- मकान नं० 2 ए/1682 नियर रेलवे लाईन, मौहल्ला गोविंदनगर, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर (उ०प्र०)

पुलिस टीम

1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर

2. ⁠उ0नि0 सन्दीपा भण्डारी

3. ⁠हे0कानि0 गोपीचन्द

4. ⁠कानि0 कुलदीप

5. ⁠म0का0 मोनिका

6. ⁠म0का0 मीनाक्षी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री