स्मैक की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

स्मैक की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

लक्सर। पुलिस टीम ने
ब्रहस्पतिवार को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बहादरपुर फाटक के सामने एक व्यक्ति बाइक पर अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा हैं।
इस पर एसआई नवीन पुरोहित, कांस्टेबल सुरेन्द्र शर्मा व अब्बल सिंह, रणवीर सिंह, ने बहादरपुर फाटक के सामने बाइक सवार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास स्मैक मिली। पुलिस ने इस मामले में बोड़ाहेड़ी थाना पथरी निवासी प्रवेज पुत्र यासीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 11:70 मिलीग्राम स्मैक बरामद की हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है आरोपी ने बताया कि वह फिरोज पुत्र निसार निवासी कासमपुर थाना पथरी से पन्द्रह हजार रुपये में खरीदी है। पुलिस ने तस्करी के लिए काम में ली गई बाइक को भी जब्त कर लिया। आरोपित को सम्बंधित धाराओ में कार्यवाही करते हुवे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री