हत्या के प्रयास के मामले में वांछित मंगलौर पुलिस ने हिरासत में लिया। मंगलौर पुलिस द्वारा अभियोग में शेष वांछितों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित मंगलौर पुलिस ने हिरासत में लिया।

मंगलौर पुलिस द्वारा अभियोग में शेष वांछितों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

वादी अनीश निवासी ग्राम बिझोली, कोतवाली मंगलौर द्वारा नामजद 06 अभियुक्तों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा भी बढ़ाई गई।

मामले में वांछितों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने आज वांछित सुलेमान पुत्र रशीद निवासी ग्राम बिझोली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार को दबोचा गया।

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है, शेष की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम दबिश दे रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुलेमान पुत्र रशीद निवासी ग्राम बिझोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल

 कांस्टेबल मनीष

होमगार्ड कमल हैदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।