हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री  स्वामी यतीश्वरानंद ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से शिष्टाचार भेंट की।

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री  स्वामी यतीश्वरानंद ने बृहस्पतिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से शिष्टाचार भेंट की।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधा भेंट किया तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न भेंट किया।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में मौल के पौधे का रोपण भी किया।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री यतीश्वरानन्द, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डाॅ0 चिन्मय पाण्डया, अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह, मुख्य नगर अधिकारी दयानन्द सरस्वती, एस0डी0एम0 पूरण सिंह राणा सहित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।