हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू होने से श्री देव इंटर कॉलेज पथरी में हुए हवन में आहूति देकर बच्चों की परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू होने से श्री देव इंटर कॉलेज पथरी में हुए हवन में आहूति देकर बच्चों की परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

उन्होंने बोर्ड की परीक्षा के लिए लगन से पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में व्यवहार और संस्कार जरूरी है, इनसे ही व्यक्ति महान बनता है।

शनिवार को ग्राम पंचायत पथरी के श्री देव इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा होने से पूर्व हवन किया गया। हवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आहूति दी और परीक्षार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज शिक्षा का महत्व ज्यादा बढ़ गया है और प्रतियोगी परीक्षाओं में कंप्टीशन बढ़ गया है। ऐसे में पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने परीक्षा के समय में मोबाइल से दूर रहने को कहा, उन्होंने कहा कि मोबाइल का केवल परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोग करें, अनावश्यक में समय बर्बाद न करें। यह परीक्षा ही नहीं, बल्कि आपके भविष्य को निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ—साथ शारीरिक व्यायाम भी अवश्य करें, ताकि पढ़ाई से मन न भटके। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था में शिक्षा व्यवस्था की सुधार के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश राणा ने परीक्षा में सफल होने के टीप्स देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान विचलित या निराश न हो। मन लगाकर एकचित होकर तैयारी करें। श्री देव इंटर कॉलेज पथरी के प्रबंधक मंजू देवी ने सभी का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, कनिष्ट प्रमुख धर्मेद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविन्द कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, बलवंत पवार, श्यामसुंदर चौहान, रमेश ममगई, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक रावत, राजकुमार चौधरी, शुभम चौधरी, राजू, सोनी, ब्रहमपाल आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।