हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य का स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर किया शुभारंभ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से गांव में प्राइमरी स्कूल बनवाने के लिए मुख्यमंत्री धाकड़ धामी से कराए प्रस्ताव।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य का स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से गांव में प्राइमरी स्कूल बनवाने के लिए मुख्यमंत्री धाकड़ धामी से कराए प्रस्ताव।

हरिद्वार। बिशनपुर पुरानी कुंडी में रानीमाजरा मुख्य मार्ग से लेकर गांव तक की इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़क का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य के लिए 51 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही प्राइमरी पाठशाला बनवाने के लिए आश्वस्त किया।

बुधवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य मार्ग के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मांग उठाई कि ग्राम में प्राथमिक स्तर पर स्कूल न होने से बच्चों को परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग पर स्वामी यतीश्वरानंद ने आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्कूल स्वीकृत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधायक के पास राजनीति और दूसरों के कार्यों को अपना बताकर श्रेय लेने का समय है, लेकिन जनता हित में कुछ नहीं करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की हर सुविधाओं के लिए कार्य होगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंवरपाल चेयरमैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, देशराम सैनी, जोगेंद्र, मगन प्रधान, पवन, शाहपुर ग्राम प्रधान दीपक सैनी, प्रधान चरण सिंह चौहान, ऋषिपाल कश्यप, रमेश प्रधान, आदेश चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।