हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में टिहरी बांध परियोजना के अन्तर्गत विस्थापितों के क्षेत्र आदर्श टिहरी नगर व टिहरी डोभ नगर की वन भूमि को आरक्षित वन से अनारक्षित वन भूमि किये जाने तथा भूमिधरी अधिकार प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में टिहरी बांध परियोजना के अन्तर्गत विस्थापितों के क्षेत्र आदर्श टिहरी नगर व टिहरी डोभ नगर की वन भूमि को आरक्षित वन से अनारक्षित वन भूमि किये जाने तथा भूमिधरी अधिकार प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के सम्मुख वन, बन्दोबस्त, पुनर्वास विभाग तथा आदर्श टिहरी नगर व टिहरी डोभ नगर के निवासियों ने वन भूमि को आरक्षित वन से अनारक्षित वन भूमि किये जाने तथा भूमिधरी अधिकार प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में अपने-अपने पक्ष रखे।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी पक्षों को तथ्यों सहित ध्यान से सुना तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि आदर्श टिहरी नगर व टिहरी डोभ नगर का एक डीजीपीएस(डिफ्रेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) के माध्यम से सर्वे करा लिया जाये तथा इसके अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों द्वारा एक संयुक्त सर्वे कराने पर भी विचार कर लिया जाये ताकि इस सम्बन्ध में जो भी तथ्य हैं, सर्वे के माध्यम से प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम अजय वीर सिंह,हरिहर उनियाल, विस्थापित क्षेत्र के निवासियों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री